Tuesday, March 3, 2026
Google search engine
HomeBlogआज का पंचांग 16 नवंबर 2023: गुरुवार को करें विष्णु पूजा, गुरु...

आज का पंचांग 16 नवंबर 2023: गुरुवार को करें विष्णु पूजा, गुरु दोष होगा दूर, देखें मुहूर्त, नक्षत्र, राहुकाल, गुलिक काल


हाइलाइट्स

16 नवंबर दिन गुरुवार को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है.
इस दिन विधि-विधान से विष्णु जी की पूजा से गुरु दोष से मुक्ति मिलती है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang): आज 16 नवंबर दिन गुरुवार है. आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज के दिन गुरुवार का व्रत होता है. आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. कहते हैं कि इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से दोष दूर होते हैं. जो लोग गुरुवार व्रत रखते हैं, वे पूजा के समय भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीले फूल, केला, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, चने की दाल और गुड़ जरूर चढ़ाते हैं. इनके बिना यह पूजा अधूरी मानी जाती है. पूजा के समय विष्णु स​हस्रना, विष्णु चालीसा, गुरुवार व्रत कथा का पाठ आदि करना उत्तम माना जाता है. इस दिन केले के पौधे की भी पूजा करते हैं क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार इसमें भगवान विष्णु का वास होता है. इस दिन व्रत रखने वालों को केले का सेवन वर्जित होता है. पूजा के बाद आप चाहें तो केला, पीले वस्त्र, गुड़, चने की दाल, पीतल के बर्तन आदि का दान किसी गरीब ब्राह्मण को करना चाहिए. य​हां पर ब्राह्मण देव गुरु बृहस्पति का प्रतीक होता है.

गुरुवार को बृहस्पति देव की भी पूजा करते हैं, उनकी भी पूजा में वही सामग्री उपयोग करते हैं, जो भगवान विष्णु की पूजा में करते हैं. जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, उनको आज गुरु ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए. जिनके विवाह में किसी प्रकार का विलंब हो रहा हो या उनकी कुंडली में किसी प्रकार का दोष है तो उनको भी गुरुवार व्रत के साथ भगवान विष्णु या देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही जिस किसी के दांपत्य जीवन में कोई समस्या है तो वे पति और पत्नी साथ में व्रत और पूजन करें. ऐसा करने से विष्णु की कृपा से सबकुछ ठीक हो जाएगा. आइए वैदिक पंचांग से जानते हैं भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा के शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, रवि योग, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

16 नवंबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि – कार्तिक शुक्ल तृतीया
आज का करण – गर, वणिज
आज का नक्षत्र – मूल
आज का योग – सुकर्मा
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – गुरुवार
आज का दिशाशूल- दक्षिण

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:44:00 AM
सूर्यास्त – 05:27:15 PM
चन्द्रोदय – 09:39:59 AM
चन्द्रास्त – 19:47:00 PM
चन्द्र राशि– धनु

ये भी पढ़ें:  Kartik Purnima 2023: कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें सही तिथि और स्नान-दान मुहूर्त, देवताओं के लिए महत्वपूर्ण क्यों

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शोभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 10:43:10
मास अमांत – कार्तिक
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – कोई नहीं

ये भी पढ़ें:  Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह कब है? सर्वार्थ सिद्धि समेत बन रहे 3 शुभ योग, जानें मुहूर्त, पूजा सामग्री और महत्व

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 10:18:28 से 11:01:21 तक, 14:35:45 से 15:18:37 तक
कुलिक– 10:18:28 से 11:01:21 तक
कंटक– 14:35:45 से 15:18:37 तक
राहु काल– 13:26:04 से 14:46:28 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 16:01:30 से 16:44:23 तक
यमघण्ट– 07:26:57 से 08:04:28 तक
यमगण्ड– 06:44:05 से 08:04:28 तक
गुलिक काल– 09:24:52 से 10:45:16 तक

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments