Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeदेशइंसान से पहले महिला रोबोट को अंतरिक्ष में क्यों भेज रहा इसरो?...

इंसान से पहले महिला रोबोट को अंतरिक्ष में क्यों भेज रहा इसरो? ‘व्योममित्र’ की खूबियों से गगनयान को क्या मदद मिलेगी? जानें


हाइलाइट्स

इसरो ने एक महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला किया है.
इसरो इसके जरिये अपने गगनयान मिशन से पहले सभी तैयारियों का जायजा लेगा.
मानवरहित व्योममित्र मिशन इस साल की तीसरी तिमाही में भेजा जाने वाला है.

नई दिल्ली. इसरो (ISRO) ने अपने गगनयान मिशन (Gaganyaan) से पहले सभी तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Dr. Jitendra Singh) ने कहा कि भारत की महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री व्योममित्र (Vyommitra) इसरो के महत्वाकांक्षी ‘गगनयान’ मिशन से पहले अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी. केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मुताबिक मानवरहित व्योममित्र मिशन इस साल की तीसरी तिमाही में भेजा जाने वाला है. जबकि भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाली देश की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान 2025 में लॉन्च किया जाएगा.

इसरो ने संस्कृत के दो शब्दों- ‘व्योम’ (अंतरिक्ष) और ‘मित्र’ से मिलाकर महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम तय किया है. मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री रॉकेट के मॉड्यूल मापदंडों की निगरानी करने, अलर्ट जारी करने और लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चलाने की क्षमता से लैस है. उन्होंने बताया कि यह छह पैनलों को चलानेने और सवालों का जवाब देने जैसे कार्य कर सकती है. डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिला अंतरिक्ष यात्री व्योममित्र को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि यह अंतरिक्ष के वातावरण में मानवों की तरह काम कर सके और लाइफ सपोर्ट सिस्टम को संभाल सके.

गगनयान की तैयारियां पूरी
गौरतलब है कि ‘गगनयान’ के लॉन्च से पहले परीक्षण वाहन फ्लाइट टीवी डी1 का टेस्ट पिछले साल 21 अक्टूबर को पूरा किया गया था. इसका उद्देश्य क्रू एस्केप सिस्टम और पैराशूट सिस्टम को सटीक बनाना था. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सभी तैयारियां हो चुकी हैं. प्रक्षेपण यान की मानव रेटिंग पूरी हो चुकी है और सभी तैयारियां अंतरिक्ष यान को लॉन्च करने योग्य हैं.

2024 में इसरो के 6 बड़े अभियानों पर होगी दुनिया की निगाहें

इंसान से पहले महिला रोबोट को अंतरिक्ष में क्यों भेज रहा इसरो? 'व्योममित्र' की खूबियों से गगनयान को क्या मदद मिलेगी? जानें

गगनयान से मिलेगी भारत को लंबी छलांग
महिला रोबोट व्योममित्र की उड़ान इसी साल होगी, जबकि गगनयान अगले साल लॉन्च किया जाएगा. गगनयान परियोजना में अंतरिक्ष यात्रियों के एक दल को 400 किलोमीटर की कक्षा में लॉन्च करके और फिर इन मानव अंतरिक्ष यात्रियों को भारत के समुद्री जल में उतारकर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाकर मानव अंतरिक्ष क्षमताओं के प्रदर्शन की योजना बनाई है.

Tags: Gaganyaan mission, ISRO, Robot, Space



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments