Atishi Marlena Education: राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री बदल गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद, आम आदमी पार्टी ने नए सीएम के रूप में आतिशी मार्लेना का नाम चयनित किया है। क्या आप जानते हैं कि दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने कहां से पढ़ाई की है और वे कितनी पढ़ी लिखी हैं।
आतिशी मार्लेना का जन्म 8 जून, 1981 को हुआ था। उनके माता-पिता दोनों विजय सिंह और तृप्ति सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रहे हैं। इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल से पूरी की है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन (इतिहास ओनर्स) की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से 2001 में पूरी की। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन में दिल्ली यूनिवर्सिटी में पहली रैंक प्राप्त कर टॉप किया था।
आतिशी ने 2003 में चेवेनिंग स्कॉलरशिप के माध्यम से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में इतिहास में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। बाद में 2005 में, वह मैग्डालेन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में रोड्स स्कॉलर के रूप में एजुकेशनल रिसर्च के लिए गईं। आतिशी को पढ़ाने का भी अनुभव है। राजनीति में शामिल होने से पहले, उन्होंने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में इतिहास और अंग्रेजी पढ़ाया। सीएम पद पर नियुक्ति के साथ, आतिशी न केवल दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं, बल्कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के बाद भारत में किसी राज्य का नेतृत्व करने वाली दूसरी महिला भी हैं।
क्या आपको पता है कि आतिशी मार्लेना दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। आतिशी मार्लेना से पहले सुषमा स्वराज ने 1998 में मुख्यमंत्री पद सम्भाला था और फिर उन्हें दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थी, जिन्होंने 2003 से दिल्ली का मुख्यमंत्री पद काफी लंबे समय तक सम्भाला था।


