Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeटेक्नोलॉजीबाजार में तहलका मचाने आ रहा है Redmi का नया सस्ता स्मार्टफोन,...

बाजार में तहलका मचाने आ रहा है Redmi का नया सस्ता स्मार्टफोन, कम दाम में मिलेंगे तगड़े फीचर्स


Redmi,budget smartphone, Latest smartphone under 10000,Redmi A3, Xiaomi, Redmi A3 Price- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
रेडमी लॉन्च करने जा रहा है बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन।

Redmi budget Smartphones: भारत में बजट सेगमेंट में रेडमी के फोन्स खूब पॉपुलर हैं। रेडमी ने बजट सेगमेंट में कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आप कम दाम में एक नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Redmi भारत में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी का नया फोन Redmi A3 होगा। कंपनी इसे बेहद सस्ते दाम में लॉन्च कर सकती है। कम दाम में आपको इसमें तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। 

आपको बता दें कि रेडमी ने इससे पहले मई 2023 में Redmi A2+ को बाजार में उतारा था। अब कंपनी इसके सक्सेसर के तौर पर Redmi A3 को लॉन्च करने जा रही है। नया स्मार्टफोन पुराने फोन्स की तुलना में काफी अपग्रेड होने वाला है। 

सर्टिफिकेशन साइट पर फोन हुआ स्पॉट

फिलहाल अभी रेडमी की तरफ से Redmi A3 को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह फोन कई सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट हो चुका है। अभी तक तो इसको लेकर लीक्स ही सामने आ रहीं थी लेकिन अब कुछ जगहों पर इसका रिटेल बॉक्स भी देखा गया है। बॉक्स से रेडमी ए3 के कई सारे फीचर्स का खुलासा हो गया है। आपको बता दें कि हाल ही में रेडमी ए3 को BIS पर भी देखा गया था। 

Redmi A3 में मिलेंगे कई फीचर्स

जीएसएमएरीना की एक रिपोर्ट में Redmi A3 के रिटेल बॉक्स की फोटोज शेयर की गई हैं। यह स्मार्टफोन 6.71 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका डिस्प्ले पैनल 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। अगर इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो यह 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इससे पहले लॉन्च हुआ Redmi A2 में यूजर्स को सिर्फ 32GB और 64GB स्टोरेज ही मिलती थी। Redmi A3 में ग्राहकों को LPDDR4X रैम के साथ मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

लीक्स की मानें तो शाओमी Redmi A3 में यूजर्स को बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर हो सकता है। इसके साथ ही कंपनी Redmi A3 को फॉरेस्ट ग्रीन कलर, ब्लू और काले कलर ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है। 

यह भी पढ़ें- Samsung ने लाखों यूजर्स की करा दी मौज, इन पुराने मॉडल्स में भी मिलेंगे नए AI फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments