Saturday, February 7, 2026
Google search engine
Homeविश्वबॉलीवुड के जबरा फैन निकले इस देश के राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू से...

बॉलीवुड के जबरा फैन निकले इस देश के राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू से मिल खोला बड़ा राज


दक्षिण-पूर्व एशियाई देश तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्टा बॉलीवुड के जबरा फैन निकले हैं। शनिवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बातचीत के दौरान बॉलीवुड में काम करने की अपनी इच्छा को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को भी धन्यवाद दिया, जो तिमोर-लेस्ते की आधिकारिक यात्रा पर हैं। मुर्मू प्रेजिडेंट होर्टा शो में भी शामिल हुईं। इसे लेकर रामोस होर्टा ने कहा, ‘मेरे शो में आना स्वीकार करने के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद। यह बॉलीवुड जितना लोकप्रिय नहीं है। मैंने हमेशा बॉलीवुड में जाने का सपना देखा था। मगर, मैं वहां कभी जा नहीं सका।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो लोकतंत्र व बहुलवाद के मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। मुर्मू ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता के साथ दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा की। मालूम हो कि मुर्मू शनिवार को यहां पहुंचीं। यह भारत के किसी राष्ट्रपति की तिमोर-लेस्ते की पहली यात्रा है। मुर्मू को रामोस-होर्ता ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने घोषणा की कि भारत शीघ्र ही दिली में एक रेजीडेंट मिशन खोलेगा।

भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मजबूत संबंध

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत व तिमोर-लेस्ते के बीच संबंधों को और मजबूत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिली में तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री सनना गुस्माओ से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। साथ ही, मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।’ राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच लोकतंत्र और बहुलता के साझा मूल्यों पर आधारित गर्मजोशी भरे संबंध हैं। इससे पहले, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति रामोस होर्ता ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे से आते समय वहां मौजूद बच्चों ने भी उनका अभिवदन किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments