Friday, February 27, 2026
Google search engine
Homeखेलमुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, जानें...

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल


Women Premier League- India TV Hindi

Image Source : GETTY
वुमेंस प्रीमियर लीग

वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के शेड्यूल का इंताजर सभी फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे थे। आगामी सीजन का पहला मुकाबला 23 फरवरी को पहले सीजन की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट के मुकाबले 2 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंग, जिसमें पहला हाफ के मुकाबले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे तो वहीं फाइनल सहित दूसरे हाफ के मैचों का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कराए जाएंगे।

दूसरे सीजन का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल जो क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार है उसमें इस सीजन का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे सीजन का फाइनल मुकाबला जहां 17 मार्च को खेला जाएगा तो वहीं 15 मार्च को एलिमिनेटर मैच होगा, जिसमें दोनों ही मैच दिल्ली में ही खेले जाएंगे। 5 टीमों के इस टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें बेंगलुरु और दिल्ली दोनों जगहों पर 11-11 मैच खेले जाएंगे। इसमें 23 फरवरी से 4 मार्च तक बेंगलुरु के मुकाबले होंगे तो वहीं 24 दिन तक पूरा टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस बार वुमेंस प्रीमियर लीग के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होंगे।

यहां पर देखिए दूसरे सीजन का पूरा शेड्यूल

  1. 23 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  2. 24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्ज, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  3. 25 फरवरी – गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  4. 26 फरवरी – यूपी वॉरियर्ज बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  5. 27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  6. 28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  7. 29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  8. 1 मार्च – यूपी वॉरियर्ज बनाम गुजरात जाएंट्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  9. 2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  10. 3 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  11. 4 मार्च – यूपी वारियर्ज बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  12. 5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  13. 6 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  14. 7 मार्च – यूपी वॉरियर्ज बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  15. 8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  16. 9 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  17. 10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  18. 11 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  19. 12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  20. 13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  21. 15 मार्च – एलिमिनेटर
  22. 17 मार्च – फाइनल

ये भी पढ़ें

अब सफेद जर्सी में कमाल दिखाएंगे रिंकू सिंह, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

इंग्लैंड टीम की टेस्ट क्रिकेट में इस रणनीति से खुश हैं जसप्रीत बुमराह, कहा – इससे मुझे…

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments