Thursday, March 5, 2026
Google search engine
Homeविश्वरूस के खिलाफ लड़ने यूक्रेन चला गया था, कौन है डोनाल्ड ट्रंप...

रूस के खिलाफ लड़ने यूक्रेन चला गया था, कौन है डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाला रायन रोथ


राष्ट्रपति चुनाव का अभियान शुरू होने के बाद दूसरी बार रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जानलेवा हमले से बालबाल बच गए। रविवार को उनके ही गोल्फ क्लब में खेलते दौरान उनपर हमला हो गया। एफबीआई ने बताया कि ट्रंप से 400 गज की दूरी से फायरिंग की गई। संदिग्ध को एक-47 के साथ गिरफ्तार किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ क्लब में रायन रोथ नाम का आरोपी घुस आया था। सुरक्षाकर्मी की नजर जब झाड़ी में छिपे राउथ पर पड़ी तो फायरिंग शुरू हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। इससे पहले पेन्सिलवानिया की रैली के दौरान उनपर फायरिंग की गई थी और गोली कान को फाड़ते हुए निकल गई थी। वहीं आरोपी को भी तुरंत ढेर कर दिया गया है।

कौन है ट्रंप पर हमला करने वाला रायन रोथ

आरोपी राउथ ने दावा किया है कि वह यूक्रेन का समर्थक है और वह रूस के खिलाफ लड़ने के लिए कीव भी गया था। उसके पास से दो बैकपैक और एक गोप्रो डिवाइस मिला है। नॉर्थ कैरिलीना के रहने वाले राउथ का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। वह राजनीति के बारे में भी अकसर बोलता रहता है 2019 से ही डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन करता रहा है। 2002 में हथियार रखने के लिए दोषी करार दिया गया था।

रोथ ने बताया था कि वह रूस के खिलाफ लड़ने कीव भी गया था। रोन राउथ ने बताया था कि उसने कीव के लिए लड़ने वालों की भर्ती प्रक्रिया में मदद की थी। उसने कहा, हस सबको लड़ने की जरूरत है। इसिलिए मैं कीव गया था। लोगों को यूक्रेन के लिए लड़ने को तैयार करना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2018 में वह नॉर्थ कैरोलीना एग्रीकल्चरल ऐंड टेक्निकल स्टेट यूनिवर्सिटी गया था। इसके बाद वह हवाई में रहने लगा।

58 साल के रोथ ने विवेक रामास्वामी का समर्थन करने का मन बनाया था। एक पोस्ट में रामास्वामी के चुनावी रेस से बाहर होने पर दुख जताया था। उसने कहा था कि रामास्वामी को चुनाव लड़ना चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर वह ट्रंप पर हमेशा ही निशाना साधता रहा है। राउथ का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप अगर राष्ट्रपति बनते हैं तो अमेरिकी गुलाम बन जाएंगे।

बता दें कि इसी वीकेंड डोनाल्ड ट्रंप वेस्ट कोस्ट से फ्लोरिडा लौटे थे। उनके तीन गोल्फ क्लबों में से एक है वेस्ट पाम का क्लब जहां वह अकसर समय बिताते हैं। अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है कि वेस्ट पाम बीच गोल्फ कोर्स के पास गोली चली थी या फिर पास के मैदान में। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और हत्यारों के आगे समर्थन नहीं करने वाला। कमला हैरिस ने कहा है कि अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments