Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Homeटेक्नोलॉजी10 हजार रुपये से कम के इन फ्रिज को लेने की मची...

10 हजार रुपये से कम के इन फ्रिज को लेने की मची होड़, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान


mini refrigerators on amazon sale 2024, mini fridge, small refrigerator- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
मिनी रेफ्रिजरेटर में आपको सस्ते दाम में शानदार फीचर्स मिलते हैं।

गर्मियों के मौसम की शरुआत हो चुकी है और गर्मी आते ही ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक्स का भी तेजी से इस्तेमाल होने लगा है। गर्मी के दिनों में फ्रिज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। फ्रिज ही एक ऐसा उपकरण है जो हमें गर्मी से बचाने और साथ ही भोजन को खराब होने से बचाने में सबसे ज्यादा मदद करता है। अगर आप अपने लिए एके छोटा और सस्ता फ्रिज लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद काम की है। हम आपको ऐसे मिनी फ्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें दमदार कूलिंग मिलती है। 

आपको बता दें कि गर्मी आते ही रेफ्रिजरेटर की डिमांड अचानक से बढ़ गई है। अच्छी बात यह है कि डिमांड बढ़ने के साथ ही रेफ्रिजरेटर में ग्राहकों हैवी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। आप अभी मिनी रेफ्रिजरेटर को बंपर ऑफर में सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे शानदार मिनी फ्रिज के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से भी कम है। 

Godrej 30 L Qube Personal Standard Mini Fridge

अगर आपका बजट कम है और यदि आप 1 से 2 लोगों के लिए एक छोटा फ्रिज लेना चाहते हैं तो आप Godrej 30 L Qube की तरफ जा सकते हैं। यह मिनी रेफ्रिजरेटर आपको सस्ते दाम में शानदार फीचर्स देता है। 

इस मिनी फ्रिज में आपको गोदरेज की तरफ से 1 साल की वारंटी दी जाती है। इसके साथ ही इसमें एडवांस सॉलिड स्टेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। इंटीरियर में इसके डुअल एलईडी लाइट की सुविधा दी गई है। अगर आप इस मिनी रेफ्रिजरेटर की तरफ जाते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसमें आपको फ्रीजर नहीं मिलता। गोदरेज के इस मिनी फ्रिज को आप 6 प्रतिशत छूट के साथ 7,790 रुपये में खरीद सकते हैं। 

Blue Star 47 L 2 Star Minibar Refrigerator

अगर आप 8 हजार रुपये तक के प्राइस ब्रैकेट में मिनी फ्रिज लेना चाहते हैं तो ब्लू स्टार के Blue Star 47 L 2 Star Minibar Refrigerator की तरफ जा सकते हैं। इस मिनी रेफ्रिजरेटर में कंपनी ग्राहकों को 3 साल की कंप्रेसर वारंटी देती है।  

Blue Star Minibar Refrigerator में आपको 47 लीटर की कैपेसिटी मिलती है। यानी 3-4 लोगों के लिए यह मिनी फ्रिज सबसे बेस्ट है। इसका साइज छोटा होने की वजह से आप आसानी से एक स्थान से दूसरी जगह पर लेकर जा सकते हैं। इस मिनी फ्रिज में आपको मिनी साइज का फ्रीजर भी दिया गया है। ब्लू स्टार के इस मिनी फ्रिज की कीमत 11, 990 रुपये है लेकिन अभी इस पर 27 प्रतिशत की छूट चल रही है। इसके बाद आप इसे 8,799 रुपये में खरीद सकते हैं। 

ROCKWELL 48Ltr Mini Refrigerator

ROCKWELL की तरफ से आने वाले मिनी फ्रिज का आप अभी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। ROCKWELL मिनी फ्रिज 48 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें आपको सिंगल स्टार रेटिंग मिलती है। इसके साथ ही इसमें आपको कंपनी की तरफ से 1 साल की वारंटी भी दी जाती है। 

mini refrigerators on amazon sale 2024, mini fridge, small refrigerator, mini fridge with freezer,

Image Source : फाइल फोटो

मिनी रेफ्रिजरेटर पर आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर।

आपको बता दें कि ROCKWELL 48Ltr Mini Refrigerator की कीमत 16,439 रुपये है लेकिन अभी इस पर 49% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में आप इसे सिर्फ 8427 रुपये में खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- घर में AC लगा है तो अभी चेक कर लें ये चीज, नहीं तो लग सकता है भारी जुर्माना





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments