Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Homeएजुकेशन8024 candidates get full score in business studies in CUET UG Exam...

8024 candidates get full score in business studies in CUET UG Exam 2024 cutoff will be high in commerce 2024 cuet ug result – 8,024 छात्रों को बिजनेस स्टडीज में फुल मार्क्स, कॉमर्स की बढ़ेगी कटऑफ, Education News


ऐप पर पढ़ें

एनटीए ने कल 28 जुलाई को CUET-UG  परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। CUET-UG परीक्षा में 22,920 छात्रों ने 45 विषयों में फुल मार्क्स पाए हैं। आपको बता दें कि CUET-UG की परीक्षा 63 विषयों में होती है, जिसमें जनरल टेस्ट पेपर का कुल अंक 250 होता है और बाकी सभी 62 विषयों का कुल अंक 200 होता है। 

सबसे ज्यादा छात्रों को फुल मार्क्स बिजनेस स्टडीज में मिले हैं, जिसकी संख्या 8,204 है। इसके बाद 5,141 छात्रों को फुल मार्क्स राजनीतिक विज्ञान में मिले हैं। तीसरे स्थान पर 2,520 छात्रों को फुल मार्क्स इतिहास में मिले हैं। CUET-UG परीक्षा में 33 भाषाओं की परीक्षा भी हुई थी, जिसमें से 18 भाषाओं में 1,904 छात्रों ने 200 में से 200 अंक प्राप्त किए हैं। इंग्लिश की परीक्षा 8.2 लाख छात्रों ने थी, जिसमें से 1683 छात्रों ने फुल मार्क्स प्राप्त किए हैं। इसके अलावा संस्कृत और पंजाबी भाषा में 50 से ज्यादा छात्रों ने फुल मार्क्स प्राप्त किए हैं।

पिछले वर्ष 2023 में 2,357 छात्रों ने बिजनेस स्टडीज विषय में फुल मार्क्स प्राप्त किए थे। इस साल 8,204  छात्रों के फुल मार्क्स आने से कॉमर्स की कटऑफ विभिन्न यूनिवर्सिटी में बढ़ जाएगी, जिसमें सबसे प्रमुख दिल्ली यूनिवर्सिटी है। 

CUET-UG परीक्षा 2024 के रिजल्ट का इंतजार पूरे देश के 13.48 लाख छात्र कर रहे हैं। परीक्षा का आयोजन मई, 2024 मई हुआ था। जिसके बाद सभी का अनुमान था कि रिजल्ट 30 जून को जारी कर दिया जाएगा। एनटीए ने CUET-UG परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर की 7 जुलाई को रिलीज की थी। छात्रों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 9 जुलाई, 2024 तक खोली गई थी। CUET-UG के लिए एनटीए ने ऑब्जेक्शन विंडो 7 जुलाई से 9 जुलाई, 2024 तक ओपन रखी थी। जिसमें हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों को 200 रुपये की नॉन रिफंडडेबल फीस भरनी थी। एनटीए ने 1000 छात्रों के लिए 19 जुलाई को दोबारा से CUET-UG की परीक्षा आयोजीत करायी थी। जिसमें से 250 छात्र ओएसिस पब्लिक स्कूल, हजारीबाग से थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments