Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeखेलWPL 2024 Womens Premier League live streaming details and match schedule |...

WPL 2024 Womens Premier League live streaming details and match schedule | WPL 2024: 23 फरवरी से वुमेंस प्रीमियर लीग का आगाज, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें Live


WPL 2024- India TV Hindi

Image Source : WPL X
वुमेंस प्रीमियर लीग 2024

Women’s Premier League 2024: वुमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत 23 फरवरी से बेंगलुरु में होने जा रही है। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में पांच टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे। लीग के मैच दो लेग में खेले जाएंगे। पहला लेग बेंगलुरु और दूसरा लेग दिल्ली में होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। वहीं इस बार मुकाबलों का आयोजन बेंगलुरु और दिल्ली में किया जाएगा। इस लीग का पहला सीजन मुंबई की टीम ने अपने नाम किया था।  

कब, कहां और कैसे फ्री में देखें WPL के Live मैच

डब्लयूपीएल के मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम और चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें 23 फरवरी से 4 मार्च तक बेंगलुरु के मुकाबले होंगे। इसके बाद दिल्ली इस लीग की मेजबानी करेगा। वुमेंस प्रीमियर लीग के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होंगे। इन मैचों का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। वहीं, इन मैचों में लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में दिखाई जाएगी। 

कई मायनों में खास है WPL

विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। आईपीएल के तर्ज पर शुरू हुई ये लीग दुनिया की पहली लीग है जिसमें महिला खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ था। विमेंस प्रीमियर लीग की सबसे बड़ी खासियत यह रही थी कि इस लीग के पहले ही सीजन में दुनियाभर की कई बड़ी खिलाड़ी शामिल हुईं। मुंबई इंडियंस की टीम महिला आईपीएल के पहले सीजन का खिताब जीतने में कामयाब रही थी। फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। 

यहां पर देखिए दूसरे सीजन का पूरा शेड्यूल

  1. 23 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  2. 24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्ज, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  3. 25 फरवरी – गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  4. 26 फरवरी – यूपी वॉरियर्ज बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  5. 27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  6. 28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  7. 29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  8. 1 मार्च – यूपी वॉरियर्ज बनाम गुजरात जाएंट्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  9. 2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  10. 3 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  11. 4 मार्च – यूपी वारियर्ज बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)
  12. 5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  13. 6 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  14. 7 मार्च – यूपी वॉरियर्ज बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  15. 8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  16. 9 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  17. 10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  18. 11 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  19. 12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  20. 13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  21. 15 मार्च – एलिमिनेटर (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)
  22. 17 मार्च – फाइनल (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)

ये भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह को टेस्ट से रेस्ट तो किसकी होगी प्लेइंग इलेवन में एंट्री! इन प्लेयर्स के बीच जंग

IPL 2024 से पहले CSK को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, बड़े टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा!

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments