Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeविश्वWorld Oldest Human Born In 1900 and eat lamb meat - International...

World Oldest Human Born In 1900 and eat lamb meat – International news in Hindi


ऐप पर पढ़ें

World Oldest Human: भागदौड़ भरी जिंदगी में आज स्वस्थ और लंबी उम्र किसी करिश्मे से कम नहीं! ऐसे में पेरू में रहने वाले 124 साल के मार्सेलिनो अबाद आज भी स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। ऐसा दावा किया गया है कि वह दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। सरकारी अधिकारियों का दावा है कि वह 1900 में जन्मे थे। पेरू सरकार ने मार्सेलिनो का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दे चुके हैं। इस उम्र में भी उनकी डाइट हैरान कर देने वाली है। उनका पसंदीदा भोजन फल और भेड़ का मांस है। 

देश की सरकार का दावा है कि मिडिल पेरू के हुआनुको क्षेत्र में जन्मे मार्सेलिनो अबाद की उम्र 124 साल है। वह 1900 में पैदा हुए थे। अगर सरकार का यह दावा सच साबित होता है तो वह दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हो जाएंगे। इसके लिए सरकार ने उनके दस्तावेजों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेज दिया है।

सरकार ने एक बयान में कहा, “हुआनुको के खूबसूरत पहाड़ों में रह रहे मार्सेलिनो अबाद एक स्वस्थ जीवन शैली के साथ जी रहे हैं। उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। बीते 5 अप्रैल को उन्होंने अपना 124वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके चेहरे की हंसी देखने लायक थी। 

उधर, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को एक लिखित बयान में कहा, “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए ऐसे कई व्यक्तियों से कई आवेदन प्राप्त होते हैं जो सबसे उम्रदराज़ जीवित व्यक्ति होने का दावा करते हैं। हालांकि दस्तावेजों को जांच करने के बाद ही संस्था इस दावे पर मुहर लगा पाएगी।”

डाइट में छिपा लंबी उम्र का राज!

अबाद, जो चागला के छोटे से शहर में पैदा हुए थे। सरकारी सूत्रों का कहना है कि वे सरकार की नजरों से 2019 तक नहीं आए थे। तब तक उन्हें सरकारी आईडी और बुजुर्ग पेंशन नहीं मिली थी लेकिन, अब क्योंकि सरकार ने उनकी पहचान कर ली है तो उनकी सरकारी आईडी और पेंशन भी शुरू कर दी गई है। अपने जन्मदिन पर अबाद ने रॉयटर्स को बताया कि उनकी जीवन शैली बहुत सरल है। वह फलाहार लेते हैं। इसके अलावा उन्हें भेड़ का मांस खाना भी पसंद है। 

गौरतलब है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इस समय सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के तौर पर 111 वर्षीय ब्रिटिश व्यक्ति की है, जिन्हें इस महीने वेनेजुएला के यह खिताब मिला। वहीं, सबसे बुजुर्ग जीवित महिला की उम्र 117 वर्ष है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments