Happy Raksha Bandhan 2024 Wishes in Hindi: रक्षा बंधन का त्योहार हर वर्ष मनाया जाता है। रक्षा बंधन एक पवित्र त्योहार है, जो भाई-बहन के पवित्र और सजीव रिश्ते का प्रतीक है। इस वर्ष यह त्योहार 19 अगस्त, 2024 को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान करने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधे रखता है। रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस रक्षा बंधन अपनों को भेजिए ये शानदार शुभकामनाएं और अपने व्हाट्सऐप, इन्स्टाग्राम, फेसबुक पर ये खास रक्षा बंधन की शुभकामनाएं और मेसेज को लगाइए।
- हैप्पी राखी
आया है एक जश्न का त्योहार,
जिसमें होता है भाई बहन का प्यार,
चलो मनाएं रक्षा का ये त्योहार ।
2. थोडा प्यार, थोड़ी तकरार,
झगड़ना, रुठना, मनाना,
यही है भाई बहन के रिश्ते का प्यार
हैप्पी रक्षा बंधन
3. कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी,
भाई की लम्बी उम्र की दुआ है राखी
बहन के प्यार का पवित्र धुँआ है राखी।
हैप्पी राखी 2024!
4. बहन ने भाई को बांधा है प्यार,
कच्चा है धागा पर रिश्ते है पक्के,
यही होते है भाई-बहन के रिश्ते सच्चे।
हैप्पी रक्षाबंधन
अनोखा भी है निराला भी है
तकरार भी है तो प्रेम भी है
बचपन की यादों का पिटारा है
भाई बहन का यही प्यारा रिश्ता है।
6. रिश्ता है यह सबसे अलग और सादा,
बहन बांधे राखी और भाई करे वादा,
बहन और भाई का प्यार है बहुत सच्चा,
इसीलिए माना जाता है यह रिश्ता सबसे अच्छा।
हैप्पी रक्षा बंधन
7. भाई बहन के प्यार का बंधन,
है इस दुनिया में वरदान,
इसके जैसा दूजा कोई ना रिश्ता,
चाहे ढूंढ लो सारा जहान।
हैप्पी रक्षाबंधन
8. तोड़े से भी टूटे ना ये ऐसा मन बंधन है
इस बंधन को सारी दुनिया कहती रक्षा बंधन है
हैप्पी रक्षा बंधन!
9. दुकान भीड़ से अटी पड़ी
बहन सोचती वहां खड़ी
कैसे राखी लें इस बार
आया राखी का त्यौहार।
10. दुआ मैं रब से मांगती हूं,
और पूरी करता है भाई,
यही है भाई बहन का प्यारा रिश्ता।
हैप्पी रक्षा बंधन!


