Sunday, March 1, 2026
Google search engine
Homeविश्वधरती का नया चांद- सितंबर से पृथ्वी के चक्कर लगाएगा मिनी मून,...

धरती का नया चांद- सितंबर से पृथ्वी के चक्कर लगाएगा मिनी मून, इतने दिनों तक ठहरेगा


धरती को इस महीने के अंत में एक नया चांद मिलने वाला है। यह मिनी-मून जल्द ही हमारी पृथ्वी के चक्कर लगाएगा। हालांकि यह बहुत कम समय के लिए ही हमारी धरती के पास रहेगा। यूनिवर्सिडैड कॉम्प्लूटेंस डी मैड्रिड के शोधकर्ता कार्लोस डे ला फुएंते मार्कोस और राउल डे ला फुएंते मार्कोस के एक रिसर्च के मुताबिक 2024 PT5 नाम का एक छोटा एस्टेरॉयड 29 सितंबर से 25 नवंबर 2024 तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इससे पहले हाल ही में लगभग 10 मीटर चौड़े इस एस्टेरॉयड की खोज की गई थी। धरती ने पहले भी छोटे-छोटे चंद्रमाओं को अपनी ओर खींचा है। 2006 में एक एस्टरॉइड लगभग एक साल तक परिक्रमा करता रहा।

रिसर्च में बताया गया है कि 2024 PT5 56 दिनों के लिए धरती के गुरुत्वाकर्षण की वजह से इसकी और खींच जाएगा। वैज्ञानिकों ने बताया, “2024 PT5 अंतरिक्ष में वापस जाने से पहले एक बार पृथ्वी का चक्कर लगाएगा।” इस घटना को “अस्थायी फ्लाईबाई” के रूप में जाना जाता है। इसमें एस्टेरॉयड धरती की ग्रैविटी में प्रवेश करते हैं, लेकिन कई चक्कर नहीं लगा पाते हैं। दूसरे मिनी-मून की बात करे तो वाह लंबे समय तक ग्रहों के ऑर्बिट यानी कक्षा में बने रहते हैं।

दूसरे एस्टेरॉयड की तरह 2024 PT5 एक घोड़े की नाल के आकार की ऑर्बिट में घूमता है जहां यह कम वेलोसिटी से पृथ्वी के पास पहुंचता है। इसकी वजह से धरती के गुरुत्वाकर्षण के लिए इसे अपनी ओर अस्थायी रूप से खींचना संभव हो जाता है। यह एस्टरॉइड संभवतः अर्जुन समूह से है जो पृथ्वी के समान कक्षा साझा करता है। इसे अंतरिक्ष मलबा नहीं बल्कि एक प्राकृतिक चीज माना जाता है। पृथ्वी के आसपास 2024 PT5 की अगली वापसी 2055 में होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments