Thursday, February 26, 2026
Google search engine
HomeएजुकेशनEducation News : UP Board: UPMSP Inter Pre board practical exams from...

Education News : UP Board: UPMSP Inter Pre board practical exams from tomorrow up board pre board written exam from 13th jan – UP Board : यूपी बोर्ड इंटर की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं कल से, प्री-बोर्ड लिखित एग्जाम 13 से


यूपी बोर्ड से जुड़े प्रदेश के 27 हजार से अधिक स्कूलों में इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच से 12 जनवरी के बीच कराई जाएंगी। विद्यालय स्तर पर होने वाली प्री बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाओं के संबंध में बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने नवंबर में ही निर्देश जारी किए थे। वहीं विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षाएं तथा कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 13 से 22 जनवरी तक कराई जाएगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन), नैतिक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटर की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक स्कूलों के प्रधानाचार्य बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके लिए पोर्टल दस जनवरी से चालू होगा। 

इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल 25 जनवरी से 

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 जनवरी से शुरू होकर दो चरणों में नौ फरवरी तक चलेगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन व बस्ती मंडलों में 25 जनवरी से एक फरवरी तक प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी व गोरखपुर मंडल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो से नौ फरवरी तक कराई जाएगी। 2024 की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 25,60,882 (14,12,806 बालिक व 11,48,076 बालिका) पंजीकृत हैं।

यूपी बोर्ड हाईस्कूलटाइम टेबल 2024 , यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2024

– 22 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक हिंदी व प्रारंभिक हिंदी

– 27 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक गणित

– 28 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे तक संस्कृत

– 29 फरवरी सुबह 08.30-11.45 बजे विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक कृषि 

– 01 मार्च – प्रात 08.30-11.45 बजे तक मानव विज्ञान, दोपहर 2 से 5.15 तक- एनसीसी

– 04 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक अंग्रेजी। 

– 05 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक होम साइंस।, दोपहर 2 से 5.15 तक- कंप्यूटर। 

– 06 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक चित्रकला।, दोपहर 2 से 5.15 तक- आईटी

– 07 मार्च – सुबह 08.30-11.45 बजे तक सामाजिक विज्ञान।

यूपी बोर्ड इंटर मुख्य विषयों का टाइम टेबल 2024

– 22 फरवरी – सायं 02-5.15 बजे तक हिंदी, सामान्य हिंदी

– 23 फरवरी -प्रात 08.30-11.45 बजे – नागरिक शास्त्र

– 27 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन (कॉमर्स वालों के लिए)

– 28 फरवरी सायं 02-5.15 बजे तक- अर्थशास्त्र

– 29 फरवरी सुबह – 08.30-11.45 बजे – लेखाशास्त्र (कॉमर्स के लिए), सायं 02-5.15 बजे तक- बायोलॉजी, गणित

– 1 मार्च 2024- सायं 02-5.15 बजे तक- मानव विज्ञान

– 2 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- अंग्रेजी

– 4 मार्च – सुबह 8.30-11.45- कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान। सायं 02-5.15 बजे तक- फिजिक्स, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र।  

5 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- भूगोल

6 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- इतिहास। 

7 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- केमिस्ट्री, समाजशास्त्र

9 मार्च – सायं 02-5.15 बजे तक- संस्कृत, कृषि गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments