Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeखेलAustralia registered a big win over West Indies AUS vs WI 3rd...

Australia registered a big win over West Indies AUS vs WI 3rd ODI | AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, 7 ओवर में ही खत्म किया वनडे मैच, वेस्टइंडीज की उड़ाई धज्जियां


AUS vs WI 3rd ODI- India TV Hindi

Image Source : GETTY
ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Australia vs West Indies 3rd ODI: वेस्टइंडीज की टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। लेकिन वनडे सीरीज में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम की है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच कैनबरा में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। 

वेस्टइंडीज को मिली करारी हार 

कैनबरा वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम 100 रन भी नहीं बना सकी और 25वें ओवर में 86 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेवियर बार्टलेट सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने इस मैच में 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, एडम जम्पा और लैंस मॉरिस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 87 रनों के टारगेट को 2 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। 

कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक जीत 

ऑस्ट्रेलिया ने 87 रनों के टारगेट को सिर्फ 6.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। जिससे यह वनडे इतिहास में गेंद शेष रहते उनकी सबसे बड़ी जीत बनी। उन्होंने यह मैच 259 गेंद शेष रहते हुए जीता। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर 2004 में यूएसए को 253 गेंद शेष रहते हुए हराया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन के लक्ष्य का पीछा 7.5 ओवर में ही कर लिया था। 

वनडे क्रिकेट के इतिहास की 7वीं सबसे बड़ी जीत 

वनडे इतिहास में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड ने 1979 में कनाडा को 277 गेंद शेष रहते मैच हराया था। इस मैच में इंग्लैंड ने 46 रनों के टारगेट को 13.5 ओवर में हासिल किया था। लेकिन ये वनडे मैच 60 ओवर का था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ये जीत वनडे इतिहास में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत के मामले में 7वें नंबर पर है। 

वनडे में सबसे बड़ी जीत (गेंद शेष रहने पर)

इंग्लैंड        बनाम      कनाडा        277 गेंदें 

श्रीलंका      बनाम      जिम्बाब्वे      274 गेंदें

श्रीलंका      बनाम       कनाडा       272 गेंदें

नेपाल        बनाम       यूएसए        268 गेंदें

न्यूजीलैंड    बनाम     बांग्लादेश      264 गेंदें

भारत         बनाम      श्रीलंका        263 गेंदें

ऑस्ट्रेलिया  बनाम     वेस्टइंडीज     259 गेंदें

 

ये भी पढ़ें

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments