Friday, February 27, 2026
Google search engine
HomeएजुकेशनCBSE Board 2024 know important questions of 2 marks can be asked...

CBSE Board 2024 know important questions of 2 marks can be asked in 10th science paper – CBSE Board: 10वीं के साइंस पेपर में पूछे जा सकते हैं 2 मार्क्स के ये जरूरी प्रश्न, यहां देखें , Education News


ऐप पर पढ़ें

CBSE Board 10th Science Subject Questions: सीबीएसई बोर्ड  कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी। जिसमें साइंस विषय का पेपर 2 मार्च (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। अगर आपको कॉन्सेप्ट क्लियर हैं तो साइंस सब्जेक्ट्स में आप काफी अच्छे मार्क्स हासिल कर सकते हैं। अगप आप चाहते हैं कि साइंस में अच्छे मार्क्स हासिल करें तो हम आपके लिए उन प्रश्नों की डिटेल्स लेकर आए हैं, जिसमें  2 मार्क्स के लिए प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

बता दें, सीबीएसई ने पिछले 5 साल के प्रश्न पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड किए हैं। जिसके आधार पर हम आपको 2 मार्क्स के साइंस सब्जेक्ट के प्रश्नों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्सर परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

सबसे पहले छात्रों को बता दें, साइंस विषय की परीक्षा कुल 80 मार्क्स के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें 39 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य है। इसी के साथ साइंस के सब्जेक्ट को पांच भागों में बांटा गया है। सेक्शन बी प्रश्न पत्र का वह सेक्शन होगा जिसमें 2 मार्क्स के 6 प्रश्न होंगे।  इस प्रकार, यह पूरा सेक्शन 12 मार्क्स का होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है, इन प्रश्नों के उत्तर 30 से 50 शब्दों की सीमा में होने चाहिए। जरूरत से ज्यादा लिखने की कोशिश न करें।

बता दें सीबीएसई बोर्ड ने 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 के प्रश्न पत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से इन प्रश्न पत्रों को डाउनलोड कर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

प्रश्न पत्रों को डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम के बारे में बताया है। मार्किंग स्कीम अनुसार, थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्चट और इंटरनल असेंसंमेंट के लिए मार्क्स 100 में से दिए जाएंगे। जिसमें थ्योरी पेपर 80 मार्क्स का होगा और इंटरनल असेंसंमेंट 20 मार्क्स का होगा। बता दें, सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के लिए 83 विषयों और कक्षा 12वीं के लिए 121 विषयों के लिए मार्किंग स्कीम जारी की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments