Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeएजुकेशनHimachal Pradesh Constable Police Recruitment 2024 sarkari naukri at hppolicenicin - हिमाचल...

Himachal Pradesh Constable Police Recruitment 2024 sarkari naukri at hppolicenicin – हिमाचल प्रदेश कांस्टेबल पुलिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुरू, 1226 पदों पर होगा चयन , Education News


Himachal Pradesh Constable Police Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबलों की भर्ती की घोषणा की है। जिसके माध्यम से

1,226 रिक्त पदों को भरा जाना है है। इनमें पुरुष कांस्टेबल के लिए 818, महिला कांस्टेबल के लिए 351 और पुरुष ड्राइवरों के लिए 57 पद आवंटित है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह पहले भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आवेदन की प्रकिया शुरू करें।

 तृतीय श्रेणी के ये पद एचपीपीएससी के माध्यम से डायरेक्ट भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे, जिसमें महिला उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hppolice.nic.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा। वहीं इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जो  राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित कर दी जाएगी।

HPPSC कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए डिस्ट्रिक्ट वाइज भर्ती इस प्रकार है।

कांगड़ा: 180 पुरुष कांस्टेबल पद, 77 महिला कांस्टेबल पद और 12 ड्राइवर पद।

किन्नौर: 10 पुरुष कांस्टेबल पद, 4 महिला कांस्टेबल पद और 1 ड्राइवर पद।

कुल्लू: 52 पुरुष कांस्टेबल पद, 22 महिला कांस्टेबल पद और 4 ड्राइवर पद।

लाहौल स्पीति: 4 पुरुष कांस्टेबल पद और 2 महिला कांस्टेबल पद।

मंडी: 119 पुरुष कांस्टेबल पद, 51 महिला कांस्टेबल पद और 8 ड्राइवर पद।

शिमला: 97 पुरुष कांस्टेबल पद, 42 महिला कांस्टेबल पद और 7 ड्राइवर पद।

सिरमौर: 63 पुरुष कांस्टेबल पद, 27 महिला कांस्टेबल पद और 5 ड्राइवर पद।

सोलन: 69 पुरुष कांस्टेबल पद, 30 महिला कांस्टेबल पद और 5 चालक पद।

ऊना: 62 पुरुष कांस्टेबल पद, 27 महिला कांस्टेबल पद और 4 ड्राइवर पद।

एचपीपीएससी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को 4 महीने की कमांडो ट्रेनिंग प्रोग्राम के साथ, जनरल ट्रेनिंग,  दौड़ और ऊंचाई और एनसीसी  लिखित परीक्षा शामिल है।  

HPPSC Constable Recruitment 2024: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए करें आवेदन

स्टेप 1- सबसे पहले उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hppolice.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- फिर होम पेज पर ‘recruitment’ ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।

स्टेप 3- अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आपके सामने होगा। इसे भरना शुरू कर दीजिएगा।

स्टेप 4- डॉक्यूमेंट्स, सिग्नेचर और फोटो मांगे गए सही साइज में अपलोड करें। सभी डिटेल्स भरने के बाद, अब आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 5- आप चाहें तो आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

 

 

 

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments