JEE MAIN 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE MAIN 2024) सेशन 1 की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होने जा रही है। जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 24 जनवरी को दो शिफ्ट में बीआर्क/बीप्लानिंग पेपर 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह आधिरकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं BE- BTech पेपर 1 के लिए अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। पेपर 1 की परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित होने वाली है। आमतौर पर परीक्षा के तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है, ऐसे में उम्मीद है 24 जनवरी तक BE- BTech पेपर 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। क्योंकि 24 जनवरी को होने वाली बीआर्क/बीप्लानिंग पेपर 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 21 जनवरी यानी परीक्षा के तीन दिन पहले जारी किए गए थे।
परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सबमिट करना होगा। आप पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड का लिंक नीचे देख सकते हैं।
JEE Main 2024 session 1 admit card download link
जेईई मेन 2024 पिछले साल वाली मार्किंग स्कीम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक विषय – फिजिक्स, केमिस्ट, मैथ्स – दो सेक्शन में बंटा होगा। सेक्शन A में 30 प्रश्न होंगे और सेक्शन B में 10 प्रश्न। यानी पेपर में कुल प्रश्नों की संख्या 90 होगी। हालाँकि, एक उम्मीदवार को सेक्शन B (कुल 15) से केवल पांच प्रश्न हल करने होंगे, जिसका अर्थ है कि 75 प्रश्न हल करने होंगे।
बता दें, जेईई मेन परीक्षा में, प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर विकल्प होते हैं, जिनमें से एक सही होता है। एक सही उत्तर पर चार अंक मिलते हैं, लेकिन गलत प्रश्न पर एक अंक कट जाता है। वहीं किसी प्रश्न को बिना उत्तर दिए छोड़ दिया जाता है, तो उस पर कोई अंक नहीं दिया जएगा।
JEE Main 2024- जानें- कितना कम हुआ सिलेबस
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कुछ समय पहले सिलेबस कम करने की घोषणा की थी, जिसमें बताया गया था कि मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री के कुछ टॉपिक्स हटा दिए गए हैं। बता दें, घटा हुआ सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.ac.in पर उपलब्ध है। चेक करने के लिए पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर होम पेज पर “Important download” लिंक पर क्लिक करना होगा। आपके सामने JEE 2024 के लिए मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री का पूरा सिलेबस होगा। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स से कई टॉपिक्स हटा दिए गए हैं और कुछ टॉपिक्स फिजिक्स में भी जोड़े गए हैं। सिलेबस की पूरी पीडीएफ फाइल आप नीचे देख सकते हैं।
जेईई मेन की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। अब अप्रैल सत्र के लिए परीक्षा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।


