Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
HomeएजुकेशनKSEAB Karnataka 2nd PUC Result 2024 at karresultsnicin know how to check...

KSEAB Karnataka 2nd PUC Result 2024 at karresultsnicin know how to check 12th marksheet – Karnataka 2nd PUC Result 2024: सुबह 10 बजे जारी होगा रिजल्ट, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक, Education News


ऐप पर पढ़ें

Karnataka 2nd PUC Result 2024: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन और असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) कल यानी 10 अप्रैल, 2024 को कर्नाटक 2nd पीयूसी (12वीं) का रिजल्ट घोषित करेगा। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर सुबह 11 बजे से देख सकेंगे। बता दें, बोर्ड अधिकारियों द्वारा रिजल्ट की घोषणा सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। जो सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। इस साल कर्नाटक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 22 मार्च, 2024 तक राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक  किया गया था। इस साल लगभग 7 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं परीक्षा के लिए मूल्यांकन की प्रक्रिया 25 मार्च, 2024 को शुरू की गई थी।

Karnataka 2nd PUC Result 2024: Direct Link ( लिंक एक्टिव होने के बाद रिजल्ट दिखाई देगा)

रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने मार्क्स से खुश नहीं होंगे उन्हें पुनर्मूल्यांकन का मौका दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखों के बारे में पूरी जानकारी कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।

बता दें, पिछले साल कक्षा 12वीं के रिजल्ट 21 अप्रैल को घोषित किए थे। कुल  74.67 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। साइंस स्ट्रीम में 85.71 फीसदी, कॉमर्स स्ट्रीम में 75.89 फीसदी, आर्ट्स स्ट्रीम में 61.22 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। वहीं दक्षिण कन्नड़ जिला टॉप स्थान पर रहा था। इस साल भी जिला टॉपर की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

Karnataka PUC Result 2024: इन स्टेप्स के माध्यम से देख सकेंगे रिजल्ट

– सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।

–  अब होम पेज पर उपलब्ध “Karnataka PUC 2 Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।

– इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स दर्ज करने होंगे।

– अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

– अब रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए अब आप चाहें तो एक प्रिंटआउट ले सकते हैं।

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments