Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeटेक्नोलॉजीPaytm के बवाल से इन ऐप्स की हुई चांदी, Online Payment के...

Paytm के बवाल से इन ऐप्स की हुई चांदी, Online Payment के लिए लोगों ने जमकर किया डाउनलोड


RBI Action, Paytm Crisis, PhonePe,BHIM app, Google Pay, digital payment,Paytm payments bank- India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
पेटीएम क्राइसेस से कई सारी ऐप्स को हुआ जमकर फायदा।

आरबीआई की तरफ से पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ लिए गए खस्त कदम के बाद पेटीएम की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। RBI के आदेश के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक के यूजर्स 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जरिए न तो डेबिट कर पाएंगे और न ही अमाउंट क्रेडिट होगा। इतना ही नहीं अगर आपका फास्टैग पेटीएम पेमेंट बैंक से जुड़ा है तो आप इसे भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। RBI ने Paytm Payment Bank की बैंकिंग सेवाओं को रोक दिया है। इस बीच पेटीएम के इस क्राइसेस का दूसरे ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स को जमकर फायाद हो रहा है। 

आपको बता दें कि Paytm Payment Bank की सेवाओं पर रोक लगने की जैसे ही खबर सामने आई को लोगों ने इसे अनइंस्टाल करना शुरू कर दिया। इसका सीधा दूसरे पेमेंट ऐप्स जैसे PhonePe, BHIM, Google Pay को जमकर फायाद हुआ। इन तीनों ही ऐप्स के यूजर्स में अचानक से बढ़ोतरी देखी गई है। 

इन ऐप्स को मिला खुला मैदान

भारत में Paytm का एक बड़ा मार्केट था। ऑनलाइन पेमेंट सेक्टर में पेटीएम का एक वर्चस्व था। पेटीएम की वजह से दूसरी ऐप्स को काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है था लेकिन जैसे ही पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगने की खबर आई तो PhonePe, BHIM, Google Pay की मौज हो गई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस कदम ने दूसरी कंपनियों को एक बड़ा मौका दे दिया है। 

किस ऐप को कितना हुआ अभी तक फायदा

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार RBI की तरफ से 31 जनवरी को लिए गए निर्णय के बाद  फोन पे को  3 फरवरी को 2.79 लाख एंड्रॉइड यूजर्स ने डाउनलोड किया। इससे पहले 27 जनवरी को इस ऐप को 1.92 लाख लोगों ने डाउनलोड किया। इस तरह से फोनपे के यूजर्स में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

BHIM UPI को जमकर हुआ फायदा

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार BHIM ऐप को को भी पेटीएम क्राइसेस का जमकर फायदा हुआ है। भीम यूपीआई को 27 जनवरी को 1.11 लाख डाउनलोड हुए थे लेकिन 3 फरवरी को इसके डाउनलोडिंग संख्या कई गुना बढ़ गई। पिछले सप्ताह भीम यूपीआई को करीब 3.97 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था लेकिन 3 फरवरी को वीकेंड में इसके डाउनलोडिंग संख्या 5.93 लाख पहुंच गई। यानी RBI के फैसले के बाद BHIM UPI के यूजर बेस में करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 

Google Pay की रफ्तार रही धीमी

अगर गूगल पे की बात करें तो फोन पे और भीम की तुलना में इसके यूजर्स बेस में बढ़ोतरी की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। 27 जनवरी को गूगल पे को 1.04 लाख लोगो ने डाउनलोड किया था। वहीं 3 फरवरी को इस ऐप को 1.09 लाख लोगों ने डाउनलोड किया। यानी 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी के बीच में गूगल पे के करीब 4 प्रतिशत यूजर्स की बढ़ोतरी हुई। 

यह भी पढ़ें- Valentine Day Deals on iPhones: वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट करें आईफोन्स, ये हैं टॉप 5 डील्स





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments