Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeखेलRohit Sharma break 7 big records against england duning his century for...

Rohit Sharma break 7 big records against england duning his century for india | रोहित का बल्ला जब चलता है, तब रिकॉर्ड यूं ही टूट जाते हैं, एक-दो नहीं बल्कि 7 कीर्तिमान हुए चकनाचूर


Rohit Sharma- India TV Hindi

Image Source : GETTY
रोहित शर्मा

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसाल लिया। इस दौरान रोहित शर्मा ने भारत के लिए एक ऐतिहासिक पारी खेलते हुए टीम इंडिया को काफी मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। भारत के लिए ओपन करने आए हिटमैन मुकाबले में एक छोर में डटे हुए थे, लेकिन दूसरी छोर से कोई भी बल्लेबाज जम नहीं पा रहा था। एक समय टीम इंडिया ने 33 के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। तब जडेजा के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी करते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय पारी को काफी अच्छे से संभाला और भारत के लिए इस मुकाबले में शतक भी जड़ा।

रोहित की ऐतिहासिक पारी

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में 196 गेंदों पर 131 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और तीन छक्के भी जड़े। कप्तान रोहित शर्मा ने जुलाई 2023 के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने इस पारी के दमपर एक-दो नहीं बल्कि कुल 7 कीर्तिमान स्थापित किए हैं। रोहित शर्मा जिस दिन लय में होते हैं, उस दिन कई रिकॉर्ड बनते हैं। ऐसा ही कुल इंग्लैंड के खिलाफ खेल के पहले दिन भी हुआ।

रोहित शर्मा के 7 कीर्तिमान

इंग्लैंड के खिलाफ शतक के साथ ही रोहित शर्मा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे ज्यादा उम्र के कप्तान बन गए हैं। यह बतौर कप्तान रोहित शर्मा का 10वां शतक है। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पीछे कर दिया है। रोहित शर्मा ने नाम अब 121 पारियों में 212 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इतना ही नहीं भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के लिस्ट में भी रोहित शर्मा 5वें स्थान से चौथे नंबर पर आ गए हैं। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में कुल 2000 रन भी पूरे किए।

रोहित शर्मा ने बनाए ये रिकॉर्ड 

भारतीय कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा शतक

  • 41  – विराट कोहली
  • 16 – सौरव गांगुली
  • 13 – एम अज़हरुद्दीन
  • 13 – सचिन तेंदुलकर
  • 11 – एमएस धोनी
  • 11 – सुनील गावस्कर
  • 10 – रोहित शर्मा

एक कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा छक्के छक्के

  • 233 – इयोन मोर्गन
  • 212 – रोहित शर्मा
  • 211 – एमएस धोनी
  • 171 – रिकी पोंटिंग
  • 170 – ब्रेंडन मैकुलम

शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान

टेस्ट – रोहित बनाम इंग्लैंड

वनडे – रोहित बनाम अफगानिस्तान
टी20I – रोहित बनाम अफगानिस्तान

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

  • 34357 – सचिन तेंदुलकर
  • 26733 – विराट कोहली
  • 24208 – राहुल द्रविड़
  • 18641 – रोहित शर्मा
  • 18575 – सौरव गांगुली

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

  • 90 – वीरेंद्र सहवाग
  • 79 – रोहित शर्मा
  • 78 – एमएस धोनी
  • 69 – सचिन तेंदुलकर
  • 61 – कपिल देव

सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ 2000+ रन वाले भारतीय

  • 8 – सचिन तेंदुलकर
  • 7  – राहुल द्रविड़
  • 6  – विराट कोहली
  • 4 – सुनील गावस्कर
  • 4 – सौरव गांगुली
  • 4  – वीरेंद्र सहवाग
  • 4 – रोहित शर्मा

बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

  • 12883 – विराट कोहली
  • 11207 – एमएस धोनी
  • 8095 – मोहम्मद अजहरुद्दीन
  • 7643 – सौरव गांगुली
  • 4606 – रोहित शर्मा
  • 4508 – सचिन तेंदुलकर

यह भी पढ़ें

सरफराज के पिता ने रोहित से कहा मेरे बेटे का ध्यान रखना, कप्तान ने भी दिया दिल जीतने वाला जवाब; देखें Video

रवींद्र जडेजा के साथ रन आउट होने पर सरफराज खान का आया पहला बयान, कहा – ये खेल…

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments