Thursday, February 26, 2026
Google search engine
HomeएजुकेशनSBI CBO Recruitment admit card at sbicoin know updates exam on 21...

SBI CBO Recruitment admit card at sbicoin know updates exam on 21 january – SBI CBO Admit Card 2024: जानें- कब जारी होंगे एडमिट कार्ड, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स, Education News


ऐप पर पढ़ें

SBI CBO Admit Card 2024: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 21 जनवरी 2024 को सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ)  के पद के लिए परीक्षा आयोजित करने वाला है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वब ब्रेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है, वहीं एडमिट कार्ड किस तारीख और समय पर जारी होगा इसके बारे में भी एसबीआई की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से चेक कर सकेंगे। यहां जानें- परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स।

इतने पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई में सीबीओ के कुल 5280 पदों पर भर्ती होगी। एससी के 787, एसटी के 388, ओबीसी के 1421, ईडब्ल्यूएस के 527 पद आरक्षित हैं। अनारक्षित पद 2157 हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 22 नवंबर 2023 से शुरू हुई थी जो 12 दिसंबर 2023 तक चली थी।

ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न

सबसे पहले बता दें, परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। जिसमें दो सेक्शन होंगे। ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टव। ऑब्जेक्टिव सेक्शन में हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 120  मल्टीपल चॉइस प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। परीक्षा में इंग्लिश, बैंकिंग, जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर एप्टीट्यूड के प्रश्न पूछे जाएंगे।

वहीं डिस्क्रिप्टव सेक्शन में परीक्षा 30 मिनट की होगी। जिसमें इंग्लिश राइटिंग ( लेटर राइटिंग और एस्से ) का टेस्ट लिया जाएगा। यह सेक्शन 50 मार्क्स का होगा।

ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन और डॉक्यूमेंट्स स्क्रीनिंग राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसके बाद इंटरव्यू राउंड आयोजित किया जाएगा। ये राउंड 50 मार्क्स का होगा।  वहीं फाइनल लिस्ट तैयार करने के लिए इंटरव्यू में प्राप्त मार्क्स, ऑब्जेक्टिव टेस्ट और डिस्क्रिप्टिव टेस्ट दोनों में प्राप्त मार्क्स को जोड़ा जाएगा।  जिसमें टेस्ट और इंटरव्यू को 75:25 का वेटेज दिया जाएगा।

SBI CBO एडमिट कार्ड

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आयोजित होने वाली  सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ)  के पद के लिए परीक्षा 21 जनवरी को होगी। आमतौर पर परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in चेक करते रहें, क्योंकि एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकते हैं।

 

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments