Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeविश्वsurya grahan images solar ecliple photos nasa shares updates - International news...

surya grahan images solar ecliple photos nasa shares updates – International news in Hindi

ऐप पर पढ़ें

सोमवार रात दुनिया पूर्ण सूर्य ग्रहण की गवाह बनी। हालांकि, भारत में इसका असर नहीं दिखा, लेकिन इंटरनेट के जरिए ग्रहण देखा गया। अब अमेरिका की स्पेस एजेंसी यानी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अंतरिक्ष से सूर्य ग्रहण की झलक दिखाई गई है।

पूर्ण सूर्य ग्रहण सिर्फ कुछ ही देशों में नजर आया। इनमें अमेरिका, मेक्सिको, कनाडा का नाम शामिल है। इनके अलावा कुछ कैरेबियाई देशों, कोलंबिया, वेनेजुएला, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, पुर्तगाल समेत कई स्थानों पर आंशिक रूप से ग्रहण देखा गया। ग्रहण सोमवार रात 9 बजकर 13 मिनट (IST) पर शुरू हो गया था, जो मंगलवार सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक चला।

क्या है सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा एक सीधी रेखा के बिंदु के तौर पर सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है, तो यह सूर्य को ढक लेता है। इससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर नहीं पड़ती और इसमें पूर्ण सूर्य ग्रहण माना जाता है। वर्ष के पहले सूर्य ग्रहण को खग्रास सूर्य ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है। वैसे सूर्य ग्रहण चार प्रकार के होते हैं, जिन्हें पूर्ण सूर्य ग्रहण, वार्षिक सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और हाइब्रिड सूर्य ग्रहण के तौर पर जाना जाता है।

52 साल का सबसे लंबा ग्रहण

कहा जा रहा था कि यह सूर्य ग्रहण लगभग 52 साल के बाद सबसे लंबा होगा। इससे पहले 1971 में पूर्ण सूर्य ग्रहण की घटना हुई थी। इस बार पड़ने वाले ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे 10 मिनट की होगी। इसमें तकरीबन साढ़े सात मिनट का समय ऐसा रहेगा, जब धरती पर अंधेरा छाया रहेगा। इस दुर्लभ खगोलीय घटना का असर भारत में नहीं पड़ेगा।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments