Thursday, February 26, 2026
Google search engine
HomeएजुकेशनUPSC upcoming exams 2024 Civil Services Indian Forest Service NDA CDS -...

UPSC upcoming exams 2024 Civil Services Indian Forest Service NDA CDS – UPSC upcoming exams 2024: आने वाले महीनों में होंगी ये परीक्षाएं, देखें लिस्ट, Education News


UPSC upcoming exams 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से हर साल कई परीक्षाएं आयोजित की जाती है। जिसमें शैक्षणिक वर्ष 2024 के लिए सिविल सेवा, भारतीय वन सेवा, एनडीए, सीडीएस समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह जान लें, परीक्षा का आयोजन कब किया जाना है। जिस आधार पर उम्मीदवार तैयारी के लिए प्लानिंग कर सकते हैं।

UPSC की ओर से इस साल आयोजित की जाएंगी ये परीक्षाएं

1- इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024- 18 फरवरी 2024

2- कंबाइंड जियो साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2024- 18 फरवरी 2024

3- इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 – 18 फरवरी 2024

4- एनडीए और एनए परीक्षा (I), 2024- 21 अप्रैल 2024

5- सिविल सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024- 26 मई 2024

6- भारतीय वन सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा 2024- 26 मई 2024

7- कंबाइंड जियो साइंटिस्ट (मुख्य) परीक्षा 2024- 22 जून 2024

8- एनडीए और एनए परीक्षा (II) 2024- 1 सितंबर 2024

9- सीडीएस परीक्षा (II) 2024- 1 सितंबर 2024

10- सिविल सर्विस (मुख्य) परीक्षा, 2024-  20 सितंबर 2024 से आयोजित की जाएगी।

बता दें, यूपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली सिविल सर्विस की परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से ग्रुप ए – ऑल इंडिया सर्विस, ग्रुप बी –  सेंट्रल सर्विस में उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS, IRS जैसे पदों के लिए चुना जाता है।

वर्तमान में सिविल सर्विस की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन 14 फरवरी 2024 को यूपीएससी नोटिफिकेशन जारी कर देगा।

 

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments