Monday, February 9, 2026
Google search engine
Homeखेलyashasvi jaiswal test runs he may completes 1000 test runs in 4th...

yashasvi jaiswal test runs he may completes 1000 test runs in 4th test ind vs eng। पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए यशस्वी को बनाने होंगे इतने रन, क्या चौथे टेस्ट मैच में होगा कमाल


Cheteshwar Pujara And Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi

Image Source : GETTY/AP
Cheteshwar Pujara And Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal Test Runs: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में अभी तक  2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से खेला जाएगा। भारत की तरफ से इस टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल खूब रन बना रहे हैं। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था। अपने छोटे से करियर में जायसवाल ने प्रभावित किया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

बड़ा कमाल कर सकते हैं जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 209 रन और तीसरे टेस्ट मैच में 214 रन बनाए। तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाया। उन्होंने पारी में 12 छक्के लगाए। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। जायसवाल ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 13 टेस्ट पारियों में 861 रन बनाए हैं। अगर यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 139 रन बना लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लेंगे। यानी वह 14वीं पारी में हजार टेस्ट रन पूरे करेंगे। इस तरह से वह विनोद कांबली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। कांबली ने हजार टेस्ट रन पूरे करने के लिए 14 पारियां खेली थीं। अभी कांबली भारत के लिए सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज: 

विनोद कांबली- 14 पारियां


चेतेश्वर पुजारा- 18 पारियां

मयंक अग्रवाल- 19 पारियां 

सुनील गावस्कर- 21 पारियां

अगर यशस्वी जायसवाल चौथे टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 139 रन बनाते हैं तो 15 पारियों में 1000 रन पूरे करेंगे। लेकिन फिर भी वह चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। पुजारा ने भारत के लिए 18 पारियों में हजार रन पूरे किए हैं। 

T20I में भी लगा चुके हैं शतक

यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अपना डेब्यू साल 2023 में किया था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाया था। उन्होंने अपने पहले मैच में ही शानदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। पिछले कुछ समय से जब भी यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में मौका मिला है। उन्होंने उसे दोनों हाथों से भुनाया है। जायसवाल T20I में भी टीम इंडिया के लिए शतक लगा चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 17 T20I मैचों में 502 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू नहीं किया है। 

यह भी पढ़ें: 

श्रीलंका ने अफगानिस्तान के टी20 सीरीज में ली अजेय बढ़त, एंजेलो मैथ्यूज ने बल्ले और गेंद से दिखाया शानदार प्रदर्शन

अब जीत के लिए बड़ा फैसला लेने को तैयार स्टोक्स, चौथे और पांचवें टेस्ट मैच में कर सकते हैं ये काम

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments