Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeखेलYashasvi Jaiswal became the third youngest Indian to score a double century...

Yashasvi Jaiswal became the third youngest Indian to score a double century in Tests | यशस्वी जायसवाल का धमाल, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय


जायसवाल ने जड़ा दोहरा...- India TV Hindi


जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक

Yashasvi Jaiswal Double Century: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए थे। पहले दिन के हीरो यशस्वी जायसवाल ने खेल के दूसरे दिन अपनी पारी को 179 रनों से आगे बढ़ाया और दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 277 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा छुआ। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 7 छक्के जड़े।  

ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय बल्लेबाज 

भारत के लिए सुनिल गावस्कर ने सिर्फ 21 साल 227 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा था। वहीं विनोद कांबली तो गावस्कर से भी आगे हैं। कांबली ने 21 साल 32 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दोहरा शतक जड़ दिया है। अब जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ दिया है और उन्होंने 22 साल 37 दिन की उम्र में ऐसा कारनामा किया है। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

टेस्ट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

21 साल 32 दिन – विनोद कांबली (1993)


21 साल 277 दिन – सुनील गावस्कर (1971)

22 साल 37 दिन – यशस्वी जायसवाल (2023)*

WTC में भारत की तरफ से चौथा दोहरा शतक 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की और से दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल चौथे खिलाड़ी बने हैं। यशस्वी जायसवाल से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जड़ा था। वहीं, ये चार साल के बाद पहला मौका है जब टीम इंडिया की ओर से किसी बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाया है। 

WTC में भारत के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

215 – मयंक अग्रवाल

254* – विराट कोहली

212 – रोहित शर्मा

243 – मयंक अग्रवाल

208* – यशस्वी जायसवाल (खबर लिखने तक)

ये भी पढ़ें

न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका सीरीज जीतने वाली टीम को मिलेगी ये खास ट्रॉफी, एक बड़े हादसे से है इसका नाता

U19 World Cup 2024: टीम इंडिया इस देश से खेलेगी सेमीफाइनल, ऐसा रहा अबतक का सफर

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments