इस दिवाली लखनऊ के आसमान में चमका इंद्रिया का गोल्डन गजेल

लखनऊ, 1 नवंबर 2026: आदित्य बिरला ज्वेलरी के ब्रांड इंद्रिया ने दिवाली के मौके पर लखनऊ के लुलु मॉल के निकट लीजर पार्क में एक अनोखे ड्रोन शो का आयोजन किया। 1 नवंबर 2026 की शाम हुए इस शो में इंद्रिया की पहचान बन चुके गोल्डन गजेल (सुनहरे हिरण) की आकृति आसमान में उभरी। रोशनी से जगमगाते इस नजारे ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और शहर के आसमान को त्योहार के एक यादगार अनुभव में बदल दिया।
इस ड्रोन शो में इंद्रिया ने अपने हाल ही में लॉन्च किए गए फेस्टिव ज्वेलरी कलेक्शन ‘पद्मिका’ की झलक भी लखनऊ के आसमान में दिखाई। कलेक्शन के प्रमुख डिजाइन और मोटिफ रोशनी के जरिए बिल्कुल नए अंदाज में पेश किए गए। त्योहारों के लिए खास तौर पर तैयार यह ड्रोन शो एक इनोवेटिव कोशिश थी, जिसका मकसद त्योहारी सीजन के विज्ञापनों की भीड़ में अलग दिखना और दर्शकों को ब्रांड से गहराई से जोड़ने वाला अनुभव देना था।
देखने आए लोगों का ध्यान खींचते हुए इस आयोजन ने लखनऊ के आसमान को कला, संस्कृति और त्योहारों की रौनक से भर दिया। साथ ही, इसने पारंपरिक स्टोर के दायरे से आगे बढ़कर ग्राहकों के लिए सार्थक और यादगार अनुभव तैयार करने की इंद्रिया की प्रतिबद्धता को और पुख्ता किया।
‘पद्मिका’ कलेक्शन अब लखनऊ में शाहनजफ रोड (हजरतगंज), आशियाना मार्ग (आलमबाग) और पत्रकार पुरम चौराहा (गोमती नगर) स्थित इंद्रिया स्टोर्स में उपलब्ध है।


