Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeएजुकेशनMaharashtra Elementary Drawing Result 2024 declared at dgedoamhin know how to check...

Maharashtra Elementary Drawing Result 2024 declared at dgedoamhin know how to check – महाराष्ट्र एलिमेंट्री ड्रॉइंग ग्रेड एग्जाम का रिजल्ट जारी, देखें PDF का डायरेक्ट लिंक , Education News


ऐप पर पढ़ें

Maharashtra Elementary Drawing Result 2024: डायरेक्टोरेट ऑफ आर्ट्स,महाराष्ट्र ने आज एलिमेंट्री ड्रॉइंग ग्रेड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट doa.maharashtra.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें,  एलिमेंट्री ड्रॉइंग ग्रेड एग्जाम  का आयोजन 4 अक्टूस से 7 अक्टूबर 2023 तक किया गया था। लगभग चार महीने बाद परिणाम जारी किए गए हैं।

Maharashtra Elementary Drawing 2024: डायरेक्ट रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

महाराष्ट्र एलिमेंट्री ड्रॉइंग ग्रेड के परिणाम देखने के लिए छात्रों को किसी भी तरह के लॉगिन डिटेल्स जैसे, एडमिट कार्ड नंबर, परीक्षा सेंटर नंबर और सीट नंबर का उपयोग करने की कोई जरूरत नही हैं, क्योंकि रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट मे जारी किया गया है, जिसे देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले को आधिकारिक पोर्टल dge.doamh.in, doa.maharashtra.gov.in पर जाना होगा। जहां उन्हें ‘Notification’ के नीचे लिखे ‘Elementary Drawing Grade Exam 2023 Merit List’ लिंक पर क्लिक करना होगा।  जिसके बाद पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। बता दें, डायरेक्टोरेट ऑफ आर्ट्स, महाराष्ट्र ने 31 जनवरी को इंटरमीडिए ड्रॉइंग ग्रेड एग्जाम 2023 के परिणाम जारी किए थे। वहीं एलिमेंट्री ड्रॉइंग रिजल्ट में छात्रों का नाम, परीक्षा सेंटर का नाम, डेट ऑफ बर्थ और प्राइज (250 रुपये) की जानकारी दी गई है।

जानें- एलिमेंट्री ड्रॉइंग ग्रेड एग्जाम के बारे में

डायरेक्टोरेट ऑफ आर्ट्स , महाराष्ट्र  की ओर से आयोजित होने वाली एलिमेंट्री ड्रॉइंग ग्रेड एग्जाम एक राज्य/राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है।आमतौर पर सितंबर के बाद यानी अक्टूबर में इस परीक्षा को फाइन आर्ट्स, कमिर्शियल आर्ट्स, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन आदि विषयों मं आयोजित किया जाता है।

बता दें, एलिमेंट्री ड्रॉइंग ग्रेड एग्जाम को चार पेपर में विभाजित किया गया है। पेपर 1 में ऑब्जेक्ट ड्रॉइंग, जो ढाई घंटे के लिए आयोजित किया जाता है। पेपर 2 में मैमोरी ड्रॉइंग, 2 घंटे के लिए, पेपर 3 में डिजाइन 2 घंटे के लिए और पेपर 4 में प्लेन प्रैक्टिकल ज्योमेट्री एंड लेटरिंगग 2 घंटे के लिए आयोजित किया जाता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments