Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeखेलIND vs ENG rohit sharma become second highest six hitter in test...

IND vs ENG rohit sharma become second highest six hitter in test cricket for india | रोहित शर्मा ने एमएस धोनी को पछाड़ा, सिक्सर किंग का बड़ा कीर्तिमान


Rohit Sharma- India TV Hindi

Image Source : GETTY
रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक दमदार रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पछाड़ दिया है। तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल स्थिति में बल्लेबाजी करते हुए ये रिकॉर्ड बनाया। रोहित शर्मा इस मुकाबले में दो छक्कों के साथ इस मुकाबले में धोनी से आगे निकल गए हैं।

रोहित शर्मा निकले आगे

राजकोट में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से जैसे ही दो छक्के आए उन्होंने एमएस धोनी को पीछे कर दिया। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में बात करें तो रोहित शर्मा अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इससे पहले एमएस धोनी 78 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर थे, वहीं रोहित शर्मा के नाम 77 छक्के थे जिसके कारण वे तीसरे स्थान पर थे। अब रोहित शर्मा ने नाम 79 छक्के हो गए हैं। साल 2013 में टेस्ट डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा अपने हिटिंग पावर के लिए जाने जाते हैं और वह बहुत जल्द ही पहले स्थान पर आ सकते हैं। इस लिस्ट में पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग 91 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाला भारतीय 

  1. वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के
  2. रोहित शर्मा- 79 छक्के
  3. एमएस धोनी- 78 छक्के
  4. सचिन तेंदुलकर- 69 छक्के
  5. कपिल देव- 61 छक्के 

इंग्लैंड के खिलाफ एक और रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने राजकोट टेस्ट मैच में 29 रन बनाते ही इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए। इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले भारत के 9वें खिलाड़ी बने हैं। रोहित शर्मा ने ये कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ 47वां मैच खेलते हुए किया है। इस मैच से पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 9 अर्धशतक और 5 शतक भी जड़े थे और राजकोट टेस्ट में भी उन्होंने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है और वह अपने शतक के करीब हैं। वह पहले दिन के टी ब्रेक तक 97 रन बनाकर नाबाद रहे। 

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा का बड़ा कीर्तिमान, 17 साल पुराना सौरव गांगुली का रिकॉर्ड ध्वस्त

ग्लेन फिलिप्स ने टेस्ट क्रिकेट में लपका हैरतअंगेज कैच, फैंस भी देखकर रह गए हैरान, देखें Video

Latest Cricket News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments