Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeटेक्नोलॉजीRealme C63: रियलमी का एक और सस्ता स्मार्टफोन जल्द भारत में होगा...

Realme C63: रियलमी का एक और सस्ता स्मार्टफोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट


Realme C63- India TV Hindi

Image Source : FILE
Realme C63

Realme C63 को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी C सीरीज के इस सस्ते फोन को हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। कुछ दिन पहले चीनी ब्रांड ने इस सीरीज के Realme C65 को वियतनाम में लॉन्च किया था। इस फोन का डिजाइन Samsung Galaxy S22 सीरीज की तरह है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेंसर देखा जा सकता है। रियलमी C सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन में भी यही डिजाइन देकने को मिल सकता है। इसे भारत में Realme C63 के नाम से उतारा जा सकता है।

BIS पर लिस्ट हुआ फोन

BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की वेबसाइट पर रियलमी के इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर RMX3939 के साथ देखा गया है। वहीं,Realme C65 का मॉडल नंबर RMX3910 है। BIS लिस्टिंग में रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के किसी फीचर की जानकारी रिवील नहीं की गई है। हालांकि, इस फोन को पहले TUV सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है, जहां फोन के बैटरी की जानकारी सामने आई थी। रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन 4,880mAh (Typical) यानी 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इस फोन में 45W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है।

Realme C63 को इसके अलावा Camera FV-5 लिस्टिंग में भी देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी का यह स्मार्टफोन 50MP के मेन यानी प्राइमरी कैमार के साथ आएगा। फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा और साथ ही इसमें 2MP के अन्य कैमरे मिलेंगे। FCC लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 के साथ आएगा।

बैक में वीगन लेदर फिनिश

इस बजट स्मार्टफोन के बैक में वीगन लेदर फिनिशिंग दी जा सकती है। रियलमी C सीरीज का यह पहला फोन होगा, जो वीगन लेदर फिनिशिंग के साथ आएगा। इस फोन की मोटाई महज 7.79mm और वजन केवल 191 ग्राम होगा। फोन के प्रोसेसर एवं अन्य जानकारियां फिलहाल सामने नहीं आई है। Realme C63 की कीमत 15 हजार रुपये से कम होगी।

Realme P1 की लॉन्च डेट कंफर्म

Realme इसके अलावा भारत में P सीरीज के पहले स्मार्टफोन Relame P1 को 15 अप्रैल को लॉन्च करेगा। रियलमी का यह पावरफुल स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आएगा।

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments