Saturday, July 25, 2026
Google search engine
Homeचुनावडर के आगे जीत की ओर वो निकल गए, बंगाल में दीदी...

डर के आगे जीत की ओर वो निकल गए, बंगाल में दीदी की हार पर क्या बोलीं रेखा गुप्ता, Ncr Hindi News


पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सालों तक अत्याचार और दुराचार सहने वाली बंगाल की जनता ने जब बदलाव का मन बना लिया तो वो भय के आगे जीत की ओर वो निकल गए।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार से गदगद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे भाजपा के बजाय बंगाल के भविष्य की जीत बताया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सालों तक अत्याचार और दुराचार सहने वाली बंगाल की जनता ने जब बदलाव का मन बना लिया तो वो भय के आगे जीत की ओर वो निकल गए। बता दें कि, 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा 206 सीटें पाकर इतिहास रच दिया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “बंगाल की जनता ने बंगाल में वर्षों तक प्रताड़ना सही, अत्याचार और दुराचार सहा। आज जब वो एकजुट होकर खड़ी हुई तो लोकतंत्र की जीत हुई है, बंगाल के भविष्य की जीत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की जीत हुई है। अमित शाह जी की संगठनात्मक शक्ति की जीत हुई है और नितिन नवीन जी के पूरे कार्यभार की जीत हुई है है।”

रेखा गुप्ता ने आगे कहा, ”नेता कुछ नहीं करता, जो करती है जनता करती है। जनता ने जब मन बना लिया और तय कर लिया तो भय के आगे जीत की ओर वो निकल गए। अब जीत के आगे भविष्य है और भविष्य के साथ विकास है और अब पूरा देश अब बंगाल के साथ मिलकर बंगाल का विकास करने वाला है।”

रेखा गुप्ता-मंत्रियों संग ऐसे मनाया भाजपा की जीत का जश्न

बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय स्थित अपने ऑफिस में अपने कैनिबेट मंत्रियों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा, मंजिंदर सिंह सिरसा और रवींद्र इंद्रराज सिंह के साथ रसगुल्ले और झालमुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने ने कहा, ‘जीत का जश्न, झालमुड़ी और रसगुल्ला के संग’। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई दी।

बंगाल की जनता को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार की विकास नीतियों का लाभ अब पश्चिम बंगाल को भी मिलेगा और वह दिल्ली की तरह विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा, ” केंद्र सरकार की जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने आमजन के जीवन में वास्तविक परिवर्तन आया है।”

रेखा गुप्ता ने दावा किया कि बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र की अधिकतर विकास योजनाओं को लागू ही नहीं किया था और अब राज्य के नागरिक केंद्र की नीतियों का लाभ भी पाएंगे, जिससे उनके जीवन स्तर में प्रभावी सुधार होगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments