वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में वी-गार्ड का राजस्व 38.2% और कर के बाद मुनाफा 71% बढ़ा
कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई तिमाही और छमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही की मुख्य बातें:
- 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई तिमाही में परिचालन से समेकित शुद्ध राजस्व 89 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के राजस्व (1340.92 करोड़ रुपये) से 38.2% ज्यादा है।
- तिमाही में समेकित कर के बाद मुनाफा 67 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 65.29 करोड़ रुपये से 71% ज्यादा है।
- 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई छमाही में परिचालन से समेकित शुद्ध राजस्व 54 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के राजस्व (2807 करोड़ रुपये) से 30.5% ज्यादा है।
- 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई छमाही में समेकित कर के बाद मुनाफा 92 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 139.14 करोड़ रुपये से 73.9% ज्यादा है।
बिज़नेस आउटलुक :
कंपनी के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मिथुन के. चित्तिलाप्पिल्ली ने कहा, “हमारे बिजनेस ने लगातार एक और तिमाही में ठोस प्रदर्शन किया है। सभी सेगमेंट में मजबूत बढ़त दर्ज हुई है, जो ज्यादातर कैटेगरी में कीमतों में बढ़ोतरी और बिक्री की मात्रा में अच्छे इजाफे, दोनों का नतीजा है। यह बढ़त हमारे बिजनेस के स्वाभाविक लचीलेपन, सही फोकस और बाजार के अच्छे माहौल के चलते मिली है।
पश्चिम एशिया संकट के कारण मार्जिन पर दबाव बना हुआ है, जिसे कम करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। हम भू-राजनीतिक हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं और सप्लाई व मार्जिन को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। हमें उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में भी हम अच्छी ग्रोथ दर्ज करेंगे।”


