Friday, February 27, 2026
Google search engine
HomeएजुकेशनCBSE CTET Exam 2024 minimum qualifying marks Cut Off for General OBC...

CBSE CTET Exam 2024 minimum qualifying marks Cut Off for General OBC SC ST PwD categories – CTET Exam 2024: जानें- कब जारी होगी कट ऑफ, परीक्षा पास करने के लिए लाने होंगे इतने मार्क्स , Education News


CBSE CTET Exam 2024: सीबीएसई सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2024 जनवरी सेशन की परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी को किया जाना है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह जान लें परीक्षा के  लिए क्वालीफाइंग मार्क्स क्या है और अपेक्षित कट ऑफ कितनी जा सकती है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

सबसे पहले उम्मीदवारों को बता दें, CBSE CTET परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। अभी जनवरी सेशन की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में  क्वालीफाइंग मार्क्स CBSE की ओर से निर्धारित किए जाते हैं और विभिन्न कैटेगरी के लिए ये मार्क्स अलग- अलग होते हैं।

CBSE CTET January 2024: जानें ड्रेस कोर्ड, रिपोर्टिंग टाइमिंग के साथ सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में

बता दें, CTET क्वालीफाइंग परीक्षा है। उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स के बराबर या उससे अधिक मार्क्स हासिल करने जरूरी है।  परीक्षा समाप्त होने के बाद CTET कट-ऑफ 2024 की घोषणा की जाएगी। बता दें, परीक्षा का परिणाम फरवरी महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसके साथ ही कट ऑफ भी जारी कर दी जाएगी।

जैसा कि  हम पहले  बता चुके हैं, CTET क्वालीफाइंग मार्क्स विभिन्न कैटेगरी के लिए अलग- अलग होते हैं। जो इस प्रकार है।

जनलर कैटेगरी- 60 प्रतिशत मार्क्स

SC,ST, OBC कैटेगरी-  55 प्रतिशत मार्क्स

यानी परीक्षा में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कुल 150 मार्क्स में से 90 मार्क्स  हासिल करने होंगे और SC,ST, OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 मार्क्स में से 82 मार्क्स  हासिल करने होंगे।

CTET परीक्षा को दो स्तरों में विभाजित किया गया है। पेपर 1 और पेपर 2. बता दें,  पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखते हैं, जबकि CTET पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है। दोनों पेपरों में 150 मार्क्स के मल्टीपल चॉइस प्रश्न  पूछे जाते हैं।

जारी हो चुके हैं CBSE CTET जनवरी सेशन के एडमिट कार्ड

CBSE CTET की परीक्षा के लिए  डमिट कार्ड जारी हो गए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट  ctet.nic.in. पर देखें जा सकते हैं।

CTET January 2024 admit card- Direct Link



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments