Hindi Diwas Par Nare: हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर स्कूल और कॉलेज प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरक और आकर्षक स्लोगन शेयर किए गए हैं। छात्र इन नारों का उपयोग भाषण, पोस्टर और निबंध लेखन में कर सकते हैं।
Hindi Diwas Slogans 2026: प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर का दिन भारतवासियों और विशेष रूप से छात्रों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण होता है। इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के साथ मनाया जाता है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय परिसरों में हिंदी भाषा के सम्मान में कविता पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन और भाषण का आयोजन किया जाता है। यह दिन हमें अपनी मातृभाषा और देश की राजभाषा हिंदी के समृद्ध इतिहास, साहित्य और उसकी सांस्कृतिक विविधता की याद दिलाता है।
अगर आप भी हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं या अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ बधाई संदेश शेयर करना चाहते हैं, तो ये प्रेरक स्लोगन आपके बहुत काम आ सकते हैं।
- हिन्दुस्तान की शान है हिंदी
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी
हर दिल का अरमान है हिंदी।
2. हिंदी हैं हम, वतन है हिन्दुस्तान हमारा।
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।
जय हिन्द, जय भारत।
3. हिंदी है तो हम हैं
बिन हिन्दी क्या हैं हम
हिन्दी से बढ़ती देश की शान
इससे ही होगा हमारा सम्मान
4. हिंदी मेरा ईमान हैं, हिंदी मेरी पहचान है,
हिंदी हूं मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है
5. हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं
दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है
6. सरस, सरल मनोहारी है।
अपनी हिंदी प्यारी है।
7. हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी
8. है जिसकी शान निराली,
जिसकी हर बात न्यारी है,
सभी भाषाओं से प्यारी हमें हिन्दी हमारी है।
9. हमारी एकता और अखंडता ही
हमारे देश की पहचान है
हिंदुस्तानी हैं हम
और हिंदी हमारी जुबान है।
10. भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।
11. हिंदी हमारी शान है, देश का अभिमान है, भारत मां के भाल पर सजती सुंदर बिंदी समान है।
12. निज भाषा की उन्नति से ही देश का विकास संभव है, हिंदी अपनाएं और देश का गौरव बढ़ाएं।
13. विविधताओं से भरे भारत को जो एक सूत्र में पिरोती है, वह हमारी प्रिय राजभाषा हिंदी है।
14. हर भारतीय का स्वाभिमान है हिंदी, देश की एकता और अखंडता की पहचान है हिंदी।
15. अपनी संस्कृति का सम्मान करें, हर दिन हिंदी भाषा का प्रयोग और प्रचार करें।
16. हिंदी पढ़ें, हिंदी लिखें, अपनी भाषा पर गर्व करें।


