Independence Day Slogan In Hindi : देशभक्ति के इन नारों की गूंज से ही माहौल में जोश भरता है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। इन नारों ने देशवासियों को आजादी के लिए प्रेरित किया
Independence Day Quotes Slogan 2026: हम विश्व के सबसे विशाल लोकतंत्र में अपनी स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, तो सबसे पहले हमें अपने देश के स्वतंत्रता सेनानियों का आभार जताना चाहिए। देश की आजादी की लड़ाई में ऐसे कई स्वतंत्रता सेनानी हुए जिनके ज्वलंत नारों ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार दी। उसमें न सिर्फ जबरदस्त जान फूंकी, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ एकजुट किया। देश भर में स्कूल, कॉलेज व सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं लेकिन किसी में भी तब तक जीवंतता नहीं आती जब तक उसमें इन स्वतंत्रता सेनानियों के दिए जोशीले नारे नहीं लगते। देश को आजादी दिलाने वाले नायकों के नारे आज भी देशवासियों को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर देते हैं।
देशभक्ति के इन नारों की गूंज से ही माहौल में जोश भरता है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आ रहा है। इन नारों ( slogan for independence day ) ने देशवासियों को आजादी के लिए प्रेरित किया और ये हमेशा के लिए अमर हो गए।
हम यहां कुछ मशहूर नारों का जिक्र कर रहे हैं जिन्हें आप स्वतंत्रता दिवस भाषण ( independence day speech ) या स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में इस्तेमाल कर माहौल को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर सकते हैं-
1. वंदे मातरम् : यह नारा बंकिमचंद्र चटर्जी ने दिया था।
2. सत्यमेव जयते: यह स्लोगन पंडित मदनमोहन मालवीय ने दिया था।
3. इंकलाब जिंदाबाद: भगत सिंह का यह नारा आज भी युवाओं की पहली पसंद है।
4. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा: यह नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया था।
5. जय हिंद: नेताजी सुभाष चंद्र बोस का यह नारा आज भी हर भारतीय की जुबां पर रहता है।
6. स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा: बाल गंगाधर तिलक ने यह नारा दिया था।
7. सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा, हम बुलबुलें हैं इस की ये गुलसिताँ हमारा: अल्लामा इकबाल का यह नारा भी काफी पसंद किया जाता है।
8. सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-क़ातिल में है- यह नारा रामप्रसाद बिस्मिल ने दिया था। यह नारा जोश और जूनुन से भर देता है।
9. आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे: चंद्र शेखर आजाद का यह नारा अमर है।
10. आराम हराम है – जवाहर लाल नेहरू।
11. बम और पिस्तौल क्रांति नहीं लाते, क्रांति की तलवार विचारों की धार पर तेज की जाती है” – भगत सिंह
12. विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” – श्याम लाल गुप्ता
13. दुश्मनों की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद हैं ,आजाद ही रहेंगे” – चंद्रशेखर आजाद
14. अब भी जिसका खून न खौला खून नहीं वो पानी है…. जो ना आए देश के काम वो बेकार जवानी है” – चंद्रशेखर आजाद
15. इंकलाब का नारा है, हिंदुस्तान हमारा है।
16. तिरंगा हमारी शान है, हम भारतीयों का मान हैं।
17. जय जवान जय किसान”- लाल बहादुर शास्त्री
18. जब जब देश पर संकट आया, मां भारती की सेवा में आजादी के मतवालों ने अपना शीश नवाया।
19. ऋण है शहीदों का मगर, कैसे इसे चुकाएंगे, लहू की जब तक बूंद है, तिरंगा हम फहरायेंगे।
20. दिल से मर कर भी ना निकलेगा वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए-वतन आएगी।


